माता सीता की खोज करते हुए जब भगवान श्रीराम
अपने भाई लक्ष्मणजी के साथ ऋष्यमूक पर्वत के निकट जा पहुँचे तो सुग्रीवजी ने
हनुमान जी को रामजी का परिचय प्राप्त करने के लिए भेजा ।
हनुमान जी ने राम जी से पूछा कि आप कौन हैं ? इस प्रश्न के उत्तर में रामजी
ने अपना विराट स्वरूप प्रगट कर दिया । हनुमानजी ने भगवान के विराट स्वरूप का दर्शन करके चकित होकर फिर से
पूछा कि ‘प्रभु आप कौन है’ ?
जब
चकित होकर हनुमानजी ने फिर से पूछा कि ‘प्रभु आप कौन है’ तो राम जी ने जो परिचय
दिया वह बहुत ही उत्तम है । यह उपदेश गीता है । और बहुत गोपनीय है । उसका यहाँ वर्णन
कर पाना मुश्किल है । उपदेश के कुछ अंश निम्नवत हैं ।
१.
मैं ही अव्यक्त मायाधिपति परमेश्वर हूँ ।
२.
मुझे ही संपूर्ण वेदों में सर्वात्मा एवं सर्वतोमुख कहा गया है ।
३.
मैं ही सनातन अन्तर्यामी आत्मा हूँ ।
४.
संपूर्ण कामनाएँ, संपूर्ण रस तथा संपूर्ण गंध मैं ही हूँ ।
५.
मैं ही सबके हृदय में आत्मरूप से विराजमान हूँ । मैं जरा और मृत्यु
से परे हूँ ।
६.
मैं इस संपूर्ण विश्व को जानता हूँ लेकिन मुझे कोई नहीं जानता ।
७.
व्रह्मा, विष्णु और रूद्र मेरे ही स्वरूप हैं ।
८.
सूर्य- मार्तण्डदेव मुझसे ही प्रगट हैं । मैंने ही उन्हें अपना
दिव्य ऐश्वर्य , सनातन योग प्रदान किया है ।
९.
सभी देवता मेरी ही आज्ञा से अपने-अपने कार्य में लगे हैं ।
१०.
चार वेद मुझसे ही प्रकट हुए हैं ।
११.
मैं आदि, मध्य और अंत से रहित हूँ ।
१२.
लक्ष्मी, पार्वती और सरस्वती आदि देवियाँ मेरी आज्ञा का अनुसरण
करने वाली हैं ।
१३.
पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, मन, बुद्धि, अहंकार आदि मेरे ही
आदेश से कार्य करते हैं ।
१४.
मुझसे ही संसार की उत्पत्ति होती है । तथा अंत में सबका मुझमें ही
प्रलय होता है ।
१५.
मुझसे ही विश्व का भरण-पोषण होता है ।
१६.
संपूर्ण भूत मुझमें ही स्थिति हैं ।
१७.
मुझ अब्यक्तस्वरूप परमेश्वर ने इस संपूर्ण विश्व को व्याप्त कर रखा
है ।
१८.
मुझसे भिन्न दूसरी किसी बस्तु की सत्ता नहीं है ।
१९.
मैं ही स्वयंप्रकाश सनातन भगवान ईश्वर हूँ ।
२०.
मैं ही परव्रह्म परमात्मा हूँ ।
२१.
मैंने माया का आश्रय लेकर राजा दशरथ के घर में अवतार लिया है ।
वहाँ मैं राम, लक्ष्मण, भरत, और शत्रुघ्न इन चार रूपों में प्रगट हुआ हूँ ।
इत्यादि ।
यहाँ पर सार रूप में
केवल कुछ अंशो को लिखा गया है । बहुत ही उत्तम और विस्तृत उपदेश है । जिसमें
वेदों, उपनिषदों के सिद्धांतों, भक्ति योग, सांख्ययोग आदि का वर्णन है ।
इस उपदेश
को सबके समक्ष प्रगट नहीं करना चाहिए । यह अत्यंत गोप्य है । यह ज्ञान गोपनीय
से भी गोपनीय है । ऐसा रामजी ने हनुमान जी से कहा है ।
।। जय श्रीसीताराम ।।