सीतानाथ रघुनाथ पाप ताप हारी । द्रवउ रघुवंशमणि धनुष वाण धारी ।। -विनयावली ।।

एको देवो रामचन्द्रो व्रतमेकं तदर्चनम । मंत्रोअप्येकश्च तत्नाम शास्त्रं तद्ध्येव तत्स्तुतिः ।। -पद्मपुराण ।।


दीनबंधु तुहीं एक मोर गोहारी । देखउ रघुनाथ अब ओर हमारी ।। -विनयावली ।।

सरयूजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सरयूजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 20 जुलाई 2024

कनकभवन विहारी के द्वार जाएँगे दर्शन करने अयोध्या बार-बार जाएँगे

 

कनकभवन विहारी के द्वार जाएँगे ।

दर्शन करने अयोध्या बार-बार जाएँगे ।। दर्शन.।।

करुणासिंधु दीनबन्धू आगार जाएँगे ।

देखि सुंदर सुरतिया बलिहार जाएँगे ।। दर्शन.।।

दिव्य झाँकी निराली निहार पाएँगे ।

देखने सुसजीला श्रृंगार जाएँगे ।। दर्शन. ।।

मोहनी मूरति को चित में उतार लाएँगे ।

अपने जन्मों की बिगड़ी सुधार पाएँगे ।। दर्शन. ।।

सियावर राघव का करने दीदार जाएँगे ।

कर में सर अरु घड़ी पे मन बार जाएँगे ।। दर्शन. ।।

राम रघुवर का करने मनुहार जाएँगे ।

संतोष सरजू नहाने बारंबार जाएँगे ।। दर्शन. ।।

 

।। जय श्रीराम ।।

 

बुधवार, 1 मई 2024

पोलो विदेशी नहीं भारतीय खेल है- खेलैं राम रघुवीरा, अवध सरजूजी के तीरा

 

आज के समय में भले ही कहा जाता हो कि पोलो किसी विदेशी देश का खेल है । और इस खेल की शुरुआत विदेश में हुई थी । लेकिन ऐसा कहना और मानना बिल्कुल गलत है । जिस खेल को ग्रंथों में ‘चौगान’ कहा गया है उसे ही आज पोलो कहा जाता है । घोड़े पर बैठकर लकड़ी-स्टिक और गेंद से यह खेल अपने पक्ष में गोल करके खेला जाता है । और रामजी भी इस खेल को खेलते हैं । इस प्रकार पोलो विदेशी नहीं भारतीय खेल है-

खेलैं राम रघुवीरा, अवध सरजूजी के तीरा ।

चारों भ्रात सखा संग सोहैं, निज निज साज सजे मन मोहैं ।

श्यामल गौर शरीरा । अवध. ।।

देखन खेल व्योम सुर छाये, पुरजन परिजन गुरजन आए ।

मुदित सकल मतिधीरा । अवध. ।।

राम लला बोले मृदु बोली, भैया भरत बनाओ टोली ।

हर्षित सब वर वीरा । अवध. ।।

लखन राम दल अति हर्षाने, भरत सहानुज दल दो माने ।

धरे सकल उर धीरा । अवध. ।।

जोड़ी हेरि जोरि मन माने, खेलत खेल बोल चौगाने ।

हास विनोद गँभीरा । अवध. ।।

भरत प्रीति बस रघुवर हारे, जीति भरत की लोग उचारे ।

दिए बाजि गज हीरा । अवध. ।।

दीन संतोष भरत सकुचाने, रीति पुनीत राम की जाने ।

पुलकित रोम शरीरा । अवध. ।।

 

।। जय श्रीराम ।।

रविवार, 14 अप्रैल 2024

श्रीराम जन्म महोत्सव- प्रगटे राम धनुधारी, अवध में उत्सव है भारी

 

अयोध्या पुरी में बहुत बड़ा उत्सव हो रहा हैं क्योंकि अयोध्याजी में धनुषधारी रामजी प्रगट हुए हैं -


प्रगटे राम धनुधारी, अवध में उत्सव है भारी ।

सब कोउ नाचै सब कोउ गावै, आनंद अमित थाह को पावै ।

जन्में हैं सुत चारी । अवध. ।।

दशरथ मोद बरनि नहिं जावै, मणि माणिक गज बाजि लुटावैं ।

हर्षित सब नर नारी । अवध. ।।

सुर नर मुनि दर्शन को धाये, देखत सब जिमि चित्र बनाये ।

अनुपम रूप निहारी । अवध. ।।

स्मितवक्त्र राम छवि सोहै, सचर अचर अस कोउ नहिं मोहै ।

देखत ओर हमारी । अवध. ।।

दीन संतोष के नाथ सलोने, मत करना कोई जादू टोने ।

अतुलित छवि बलिहारी । अवध. ।।

 

।। श्रीराम लला की जय ।।

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

रामराज्य कब और कैसे आता है ?

 

जब तक संसार रहेगा लोग रामराज्य के लिए लालायित रहेंगे । रामराज्य की चर्चा करेंगे । राम राज्य चाहेंगे । और रामराज्य चाहना, रामराज्य के लिए प्रयास करना बहुत अच्छी बात है क्योंकि इसी बहाने देश-समाज में सुधार होगा ।

  राम राज्य में मनुष्यों को छोड़िये पशु-पक्षियों आदि अर्थात प्राणी मात्र के कल्याण की कामना और इसके लिए उपाय किया जाता है । जिससे संसार में सुख, संपदा, समता सभी के अधिकार की रक्षा और सबको सुरक्षा प्राप्त होती है । इसलिए हर कोई सुख-चैन से रहता है ।

  लेकिन जैसे कोई घर बनाना हो तो कुछ आधार भूत चीजों की जरूरत होती है । जैसे बिना नींव के घर नहीं बन सकता है । उसी प्रकार रामराज्य के लिए कुछ आधार भूत चीजों की जरूरत होती है । राम राज्य के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण बात है वह है धर्म आधारित शासन व्यवस्था । धर्म आधारित शिक्षा व्यवस्था । और धर्म और न्याय से युक्त आदर्श राजा ।

 

  इसलिए राम राज्य करोड़ो वर्षों में केवल एक बार और वो भी त्रेता युग में तब आता है जव स्वयं भगवान श्रीराम राजा बनते हैं ।

 

  फिर भी प्रयास करने में कोई बुराई नहीं है क्योंकि रामराज्य के लिए प्रयास करने से भी मंगल होगा । श्रीरामचरितमानस जी के अनुसरण से राम राज्य की ओर बढ़ा जा सकता है-

भारतीय संस्कृति को मानस से जीवटता मिल जाती है ।

राम-राज्य की शुभ गाथा को मुक्त कंठ से गाती है ।।

न्याय शांति सुख समता वैभव राम राज्य की थाती है ।

राजधर्म है प्रजा रंजन सार यही बतलाती है ।। 


 श्रीरामचरितमानस जी में वर्णित राज धर्म, मानव धर्म आदि के पालन से ही राम राज्य आयेगा । और इसके लिए अन्य उपाय नहीं है ।


जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी । सो नृप अवसि नरक अधिकारी ।।

  

।। जय श्रीराम ।।

शनिवार, 20 जनवरी 2024

श्रीराम स्तुति

   ।। श्रीरामचन्द्राय नमः ।।

 

जय रघुवर जय राम धनुर्धर । सुंदर श्याम सुशील सियावर ।।

मंगल मूरति रूप मनोहर । सोहत सुंदर शारंग कर सर ।।

मंजु मराल बसत जन उर सर । मोहत साधु संत बिधि हरि हर ।।

चरण कमल जन मुनि मन मधुकर । तारन तरन होत चिंतन कर ।।

भरत लखन कपि आदिक अनुचर । सीताराम रूप सचराचर ।।

अगुन सगुन अज अमित अगोचर । अजर अमर सुखनिधि परमेश्वर ।।

ज्ञान विज्ञान सकल सदगुन घर । दीनदयाल प्रनत हित तत्पर ।।

पुरुष पुराण अनूप भूपवर । माया मानुष सोहत नरवर ।।

बानर भालु आदि बहु बनचर । दीनबंधु राखे सब निज कर ।।

दीन संतोष बसहु उर अंतर । परम उदार दीन आरति हर ।।

 

।। जय श्रीराम ।।

______________________________   

शुक्रवार, 5 जनवरी 2024

सरजू अयोध्या की अति महिमा कहि नहिं जावत हो

 

सरजू अयोध्या की अति महिमा कहि नहिं जावत हो ।

बैकुंठ मध्य भगवान को मस्तक, सृष्टि समय जग आवत हो ।।

प्रथम नगरिया जगत की अयोध्या, मनु महाराज बसावत हो ।

प्रथम सरि सरजू जी सोहत, सुर नर मुनि यश गावत हो ।।

धन नर नारि सकल जग प्राणी, जो सरजू में डुबकी लगावत हो ।

दर्शन करि श्रीराम लला को, अवध रज शीश चढ़ावत हो ।।

अयोध्यानाथ की महिमा न्यारी, सब को शीश झुकावत हो ।

दीन संतोष रामजी को किंकर, गुनगन कहि सुख पावत हो ।।

 

  ।। अयोध्या धाम की जय ।।

गुरुवार, 30 मार्च 2023

जन्म महोत्सव राम लला को देखत अति हर्षाई-अवधपुरी प्रगटे रघुराई

।। श्रीरामचंद्राय नमः ।।


अवधपुरी प्रगटे रघुराई ।

शिव अज साधू मुनि जन खोजत, सोई महानिधि पाई ।।१।।

परमानंद मगन मन राजा, सो सुख बरनि न जाई ।

कौशल्या प्रभु गात निहारैं, बलि बलि रूप निकाई ।।२।।

जलजनयन जलजानन कर पद, सुभग सब अंग सुहाई ।

छवि सीकर जेहिं जग छवि उपजै, देखत कोउ न लुभाई ।।३।।

चौदहों भुवन बाजने बाजैं, घर-घर मोद बधाई ।

शिव अज आदिक मुनि सनकादिक, अवधपुरी महुँ आई ।।४।।

जन्म महोत्सव राम लला को, देखत अति हर्षाई ।

सुंदर श्याम सलोने रघुवर, चितवत जन मुस्काई ।।५।।

नाचैं गावैं मोद मनावैं, मन चित लोग गवाँईं ।

मंगल मूल सगुन घर-घर जग, दीनबंधु रहे आई ।।६।।

बानर भालु विभीषण आदिक, दीन रहे शुभ छाई ।

सुरगन पुर नभ नाचहिं गावहिं, दुख अरु सोच बिहाई ।।७।।

परिजन पुरजन हर्षित सुनि सुनि, महिमा भाग्य बड़ाई ।

जाचक जन सब भए अजाचक, जो चाहे सब पाई ।।८।।

धेनु बसन मणि आदिक दीन्हें, भूपति द्विज समुदाई ।

दीन संतोष जनम रघुवर को, उत्सव कहे न सिराई ।।९।।

 

।। दशरथनंदन कौशल्या लाल भगवान श्रीराम की जय ।। 

रविवार, 19 मार्च 2023

अवध सा दूजा नहीं कोई धाम


अयोध्याये नमस्तेऽस्तु रामपुर्ये नमो नमः  ।

आद्याये नमस्तुभ्यं सत्याये तु नमो नमः ।।          



अवध सा दूजा नहीं कोई धाम ।

परम सुहावन जन मन भावन, रामपुरी बड़ा नाम ।। 

कण-कण पावन अघौघ नसावन, प्रगटे यहाँ श्रीराम । 

शिवजी गावैं उमहिं सुनावैं, महिमा तीर्थ तमाम ।। 

सुर मुनि आवैं महिमा गावैं, करि-करि दण्डप्रणाम । 

सरजू सोहैं छवि मन मोहै, कल-कल जल अविराम ।। 

भगति जगावै राम मिलावै, सत्या पूरणकाम ।

अवध वास ते कबहूँ रीझैं, दीन संतोष के राम ।। 



।। अवध सरजू श्रीराम की जय ।।

 

शनिवार, 11 मार्च 2023

श्रीराम नवमी को व्रत रखकर दशमी को पारण करना चाहिए-उपोषणं जागरणं तस्माद् कुर्याद् विशेषतः

 


श्रीराम नवमी को सभी को व्रत रखना चाहिए । श्रीराम नवमी को व्रत रखकर आगले दिन अर्थात दशमी को पारण करना चाहिए । श्रीराम नवमी के दिन व्रत रखने की बड़ी महिमा है । श्रीराम नवमी का बड़ा महत्व है । श्रीराम नवमी को उपवास और जागरण विशेष रूप से करना चाहिए- 

राम एव परब्रह्म तदिद्नं रामतोषकम् । 

उपोषणं जागरणं तस्माद् कुर्याद् विशेषतः ।। 


श्रीराम नवमी को व्रत जरूर रखना चाहिए । इस दिन भोजन नहीं करना चाहिए । ऐसा श्रीशंकरजी ने माता पार्वतीजी को श्रीराम नवमी की महिमा बताते हुए कहा है कि जो  मूर्ख मोह में पड़कर इस दिन भोजन करता है वह कुम्भीपाक आदि घोर नरको में पकाया जाता है । इसमें कोई संदेह नहीं है-

 यस्तु रामनवम्यां तु भुक्ते मोहाद् विमूढ़धीः । 

कुम्भीपाकेषु घोरेषु पच्यते  नात्र संशयः ।।

श्रीअध्यात्म रामायण आदि ग्रंथों में इस व्रत की महिमा गाई गई है । महर्षि व्यास जी ने श्रीराम नवमी की बड़ी महिमा बताई है । स्वयं व्रह्माजी ने नारद से श्रीराम नवमी व्रत की महिमा कही है ।

 

  लेकिन अधिकांश लोगों को पता ही नहीं होता कि श्रीराम नवमी को भी व्रत रखना चाहिए । कई लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने कभी सुना ही नहीं की श्रीराम नवमी को व्रत रखना चाहिए । उन्हें इस दिन व्रत रखने के लिए कभी किसी ने कहा ही नहीं, बताया ही नहीं । किसी ने जागरूक नहीं किया । इसलिए जानकारी के अभाव में कई लोग श्रीराम नवमी को व्रत नहीं रख पाते हैं ।

 

  जो लोग नवों दिन नवरात्र का व्रत रखते है । वे श्रीराम नवमी को व्रत रखते ही हैं क्योंकि श्रीराम नवमी चैत्र मास वाले नवरात्र की नवमी को ही मनाई जाती है ।  लेकिन इन लोगों को भी इस बात की भावना करनी पड़ेगी की आज श्रीराम नवमी है और मैं श्रीराम नवमी का भी व्रत हूँ । और भगवान से ऐसी प्रार्थना भी कर लेनी चाहिए ।

 

 

कुछ लोग नवरात्र में परिवा और अष्टमी का तो कुछ लोग द्वितीया और अष्टमी को व्रत रखते हैं । ऐसे लोगों को नवमी को भी व्रत करना पड़ेगा । तब उन्हें श्रीराम नवमी के व्रत का फल मिलेगा ।

 

 जो लोग नवरात्र का नवों दिन का अथवा दो दिन का भी व्रत नहीं रखते उन्हें भी श्रीराम नवमी को व्रत रखना चाहिए । कुल मिलाकर सबको श्रीराम नवमी को व्रत रखना चाहिए और दशमी के दिन पारण करना चाहिए ।

 

  श्रीराम नवमी को व्रत रखकर रात्रि में रात्रि जागरण करने को वेद व्यासजी ने, शंकरजी ने और व्रह्माजी ने बहुत उत्तम तथा लाभकारी बताया है ।

 

 भगवान श्रीराम, श्रीअयोध्याजी, श्रीसरयूजी और श्रीराम नवमी की और श्रीरामनवमी व्रत की महिमा ग्रंथों में गाई गई है । बड़ी महिमा बताई गई है । इसलिए सभी को श्रीराम नवमी को व्रत अवश्य रखना चाहिए और श्रीराम नवमी महामहोत्सव को मनाना चाहिए-  

 

पूछत रिषिहिं अजोध्या को पति, कहियै जनम गुसाईँ ।

भौम वार नवमी तिथि नीकी चौदह भुवन बड़ाई  ।।

चारि पुत्र दशरथ के उपजे, तिहूँ लोक ठकुराई ।

सदा-सर्वदा राज राम कौ, सूर दादि तँह पाई ।।

               - श्रीसूरदासजी- सूरसागर ।

 

  ।। श्रीराम नवमी की जय ।।


रविवार, 5 मार्च 2023

मथुरा, काशी आदि पुरियों में वास करने का फल सरयूजी-अयोध्याजी के दर्शन से ही मिल जाता है

 

  अयोध्याजी  परब्रह्म  रूप हैं और सरयू जी साकार जलाकर परमपुरुष परमात्मा हैं । अर्थात सरयूजी ब्रह्म का द्रवीभूत रूप हैं । उस अयोध्याजी के निवासी समस्त जीव भगवान श्रीराम के रूप हैं । श्रीशंकरजी श्रीपार्वती जी से कहते हैं कि हे देवि ! मैं सत्य कह रहा हूँ, मैं सत्य कह रहा हूँ-

 

अयोध्या च परं ब्रह्म सरयूः सगुणः पुमान् ।

तन्निवासी जगंनाथः सत्यं सत्यं वादाम्यहम ।।

 

उज्जैन को भगवान का चरण कहा गया है । कांचीपुरी को भगवान का मध्यभाग कहा गया है । द्वारिकापुरी को भगवान की नाभि कहा गया है । हरिद्वार को ह्रदय, मथुरापुरी को भगवान का कंठ कहा गया है । सात पुरियों में से इन छः पुरियों को भगवान का चरणादिरूप अंग बतलाकर अयोध्यापुरी को भगवान का मस्तक कहा गया है । इस प्रकार अयोध्याजी सप्तपुरियों में श्रेष्ठ हैं ।

 

   श्रीशंकर जी श्रीपार्वती जी से कहते हैं कि कि अयोध्यापुरी के अनुपम प्रभाव को समस्त वेद, देवता, स्वयं मैं, और परम पुरुष विष्णु जी भी वर्णन करने में असमर्थ हैं ।

                          

मथुरापुरी में एक कल्प तक निवास करने से मनुष्य को जो फल मिलता है, वही फल केवल सरयूजी के दर्शन से मिलता है । तीर्थराज प्रयाग में बारह महीने तक निवास करने का जो फल मिलता है, वही फल सरयू जी के दर्शन से मिलता है । सहस्त्रों मन्वंतर तक काशीपुरी में निवास करने से जो फल मिलता है, वही सरयूजी के दर्शन से मिल जाता है ।

 

  हजार करोड़ कल्प तक अवन्तिकापुरी में निवास करने का जो फल होता है, वह फल सरयूजी के दर्शन से प्राप्त हो जाता है । साठ हजार वर्ष तक श्रीगंगाजी में स्नान करने से जो फल मिलता है, वही फल श्रीराम नगरी अयोध्या जी के दर्शन से मिल जाता है । इत्यादि ।

 

  इस प्रकार सरयूजी और अयोध्याजी की महिमा का वर्णन संभव नहीं है । श्रीराम नवमी आने वाली है । अयोध्याजी-सरयूजी और भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुँचने का सौभाग्य प्राप्त करके और श्रीराम नवमी को व्रत रखकर जीवन को धन्य करना चाहिए ।

 

 

।। श्रीअयोध्या-सरयूजी की जय ।।

शनिवार, 1 अक्टूबर 2022

सूरदास रघुनाथ कृपानिधि श्रीमुख करत बड़ाई-अयोध्याजी की

भगवान श्रीराम को अयोध्याजी बहुत प्रिय हैं । श्रीसूरदास जी कहते हैं कि-

 

लंका से अयोध्या आते हुए पुष्पक विमान से ही हाथ उठाकर रामजी ने सुग्रीवजी को दिखाते हुए कहा कि कपिश्रेष्ठ देखो अयोध्या आ गई । राम जी ने कहा कि यहाँ पर सदा से सूर्य कुल के लोग निवास करते हैं ।

 

 यहाँ सुंदर सरोवर हैं । चारों ओर चौराहे हैं  और दर्पण के समान स्वच्छ धरती शोभायमान है । यहाँ सोने और मणि से बने हुए भवन हैं और पास में ही सुखदाई नदी सरयू जी हैं ।

 

 रामजी कहते हैं कि अयोध्याजी को छोड़कर मुझे दूसरा कोई नगर प्रिय नहीं है और सातों लोकों की ठकुराई भी पसंद नहीं हैं । यह अत्यंत बिचित्र और रमणीय तीर्थ धन्य है । वेद और पुराण इसकी महिमा को गाते हैं ।

 

 इस पुरी में बसने वाले लोग मुझे प्राणों से भी अधिक प्रिय हैं । इनकी स्मृति मैं कभी नहीं भूलता । सूरदासजी कहते हैं कि कृपानिधान श्रीरघुनाथजी अपने श्रीमुख से अयोध्याजी की बड़ाई करते हैं-

 

यह तजि मोहि अवर नहिं भावै, सप्त लोक ठकुराई ।

परम बिचित्र रम्य तीरथ धन वेद पुरानन गाई ।।

यह पुर बसत प्रानहु ते प्यारे, तिन करि सुरति न जाई ।

सूरदास रघुनाथ कृपानिधि श्रीमुख करत बड़ाई ।।

 

 

।। जय श्रीरघुनाथ जी की ।।

शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

अवध तजे तनु नहिं संसारा

 अवधवास की बड़ी महिमा है । व्रह्मादिक भी अवधवास की प्रशंसा करते हैं । भगवान की कृपा से ही अवधवास मिलता है । सुर, नर, मुनि अवधवास की अभिलाषा रखते हैं । लेकिन हर किसी को अवधवास मिल नहीं पाता है । गोस्वामीजी गीतावली में कहते हैं कि- ‘व्रह्मादि प्रसंसत अवधवास’ ।

 

 अवधवास मिल जाए और अयोध्याजी में ही प्राण निकले यह सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता । कई लोगों को अवधवास तो मिल जाता है लेकिन जब अंत समय आता है तो कोई न कोई ऐसा कारण उपस्थिति हो जाता है कि अयोध्या जी से दूर चले जाना पड़ता है ।

 

   कई बार कुछ लोगों को अपने घर-गाँव अथवा किसी अन्य व्यक्ति या स्थान की याद आ जाती है और वे अयोध्याजी छोड़कर बाहर चले जाते हैं । सोचते हैं कि कुछ दिन में वापस आ जायेंगे । लेकिन फिर वापस नहीं आ पाते और बाहर ही शरीर और प्राण का बिछोह हो जाता है ।

 

  कुछ लोग अंत समय में बीमार पड़ जाते हैं और उन्हें इलाज के लिए दूर लेकर जाया जाता है और अयोध्या जी में शरीर पूरा नहीं हो पाता ।

 

  कुलमिलाकर बड़े सौभाग्य से भगवान श्रीराम की कृपा से ही अवधवास मिलता है और अयोध्या जी में शरीर पूरा होता है ।

 

  साधु-सदग्रंथ और अन्यान्य लोग भवसागर की दुर्गमता बताते हैं । संसृत रोग कैसे छूटेगा ? चौरासी से मुक्ति कैसे मिलेगी ? आदि बाते बताते और समझाते हैं । लेकिन अयोध्या जी में शरीर पूरा होने से प्राणी संसार चक्र से छूट जाता है । संसृत रोग से बच जाता है और चौरासी से मुक्ति मिल जाती है, वह भवसागर में दुबारा नहीं पड़ता- ‘अवध तजे तनु नहिं संसारा’ ।

 

मनुष्य की तो बात ही अलग है । कोई प्राणी, पशु-पक्षी, कीड़े-मकोड़े व अन्य जीव-जन्तु तथा लता, पौधा और वृक्ष आदि नाना प्रकार के जरायुज, उद्भिज, अंडज, स्वेदज जो भी हैं अवध में शरीर छोड़ने पर संसार में फिर नहीं आते । श्रीरामचरितमानस जी में गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज कहते हैं कि-

 

 चारि खानि जग जीव अपारा । अवध तजे तनु नहिं संसारा ।।

 

।। सप्तपुरियों में प्रथम अवधपुरी की जय ।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2022

देखि महोत्सव सुर मुनि नागा चले भवन बरनत निज भागा

 भगवान के कई अवतार हुए हैं । लेकिन भगवान श्रीराम का अवतार ऐसा अवतार था जिसमें कई चीजें पहली बार हुई थी । जैसे इसके पहले भगवान चार रूपों में एक साथ यानी चतुर्व्यूह रूप में कभी अवतरित नहीं हुए थे ।

 

राम, भरत, लक्ष्मण और सत्रुहन चार रूपों में एक साथ भगवान पहली बार त्रेता में अवतरित हुए थे । इस समय सभी देवता, मुनि, नाग, यक्ष, गंधर्व, किंनर आदि भगवान की स्तुति करने आए । दशों दिशाओं प्रसन्न थीं । आनंद और हर्षोल्लास का माहौल था ।

 

 भगवान श्रीराम के प्रागट्य महोत्सव एक महीने तक चला जिसमें सुर, नर, मुनि, नाग आदि सभी सम्मिलत थे । सबको अपने जीवन को सार्थक करने का मौका मिला था । और सबने यथा संभव अपने जीवन को सार्थक भी किया था ।

 

तभी से जब-जब श्रीराम नवमी का पवित्र समय आता है भक्त जन श्रीराम जन्म महामहोत्सव मनाते हैं । ग्रंथ और संत बताते हैं कि आज भी श्रीराम नवमी के दिन बड़े-बड़े देवता, यक्ष, गंधर्व, मुनि राक्षस आदि अयोध्या जी में आते हैं और श्रीराम नवमी महोत्सव में सम्मिलित होकर अपने जीवन को धन्य करते हैं ।

 

  इस दिन सारे तीर्थ भी अयोध्या जी में आ जाते हैं । इसलिए इस दिन सरयूजी में स्नान का फल और अधिक हो जाता है ।

 

इस प्रकार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जाती है मनुष्य, देवता, मुनि, गंधर्व, नाग आदि हर किसी का मन यही कहने लगता है-

 

चलो मन अयोध्या सरजू तीर ।

दरश परस मज्जन सुखदायक, पापविमोचन नीर ।।१।।

भरत लखन रिपुसूदन सोहत, बिहरत जँह रघुवीर ।

कर सर चाप मुकुट मणि धारे, सुंदर श्याम शरीर ।।२।।

कनक भवन प्रभु दर्शन कीजे, धरिये अवध रज सीर ।

सुर नर मुनि परसत रज पावन, करत दरश मतिधीर ।।३।।

हनुमान गढ़ी की सुंदर शोभा, निरखत मेटत पीर ।

दीन संतोष सियावर राघव, हरत सकल जन भीर ।।४।। 

 

 और सभी लोग जन्म महोत्सव में भाग लेकर अपने-अपने धाम को अपने-अपने  भाग्य की सराहना करते हुए चले जाते हैं ।

 

।। श्रीराम नवमी महामहोत्सव की जय ।।

 

लोकप्रिय पोस्ट

कुछ पुरानी पोस्ट

चित करो राम कहे ग्रंथन की । कीजे लाज विरद अरु पन की ।।

।। श्रीसीतारामाभ्याम नमः ।।

चित करो राम कहे ग्रंथन की । कीजे लाज विरद अरु पन की ।।

सुर मुनि साधु कहे गुनगन की । हारत भीर सदा दीनन की ।।

कूर कपूत सकल दुर्जन की । नहिं गति और छाँड़ि चरनन की ।।

सरन राम पद सब असरन की । सादर बाँह गहत निबरन की ।।

सार संभार राम दीनन की । करत सदा जोगवत जन मन की ।।

सुनत राम सबबिधि हीनन की । कोल किरात आदि बनरन की ।।

बिगत सकल गुन जदपि सुजन की । राखो लाज नाथ अब जन की ।।

दीन संतोष नहीं तन मन की । जप तप बल नहिं और जतन की ।।

मोरे आश राम चितवन की । पतितपावन अरु शील सदन की ।।

______________________________


।। जय रघुवर जय राम धनुर्धर ।।

।। श्रीसीतारामाभ्याम नमः ।।

जय रघुवर जय राम धनुर्धर । सुंदर श्याम सुशील सियावर ।।

मंगल मूरति रूप मनोहर । सोहत सुंदर शारंग कर सर ।।

मंजु मराल बसत जन उर सर । मोहत साधु संत बिधि हरि हर ।।

चरण कमल जन मुनि मन मधुकर । तारन तरन होत चिंतन कर ।।

भरत लखन कपि आदिक अनुचर । सीताराम रूप सचराचर ।।

अगुन सगुन अज अमित अगोचर । अजर अमर सुखनिधि परमेश्वर ।।

ज्ञान विज्ञान सकल सदगुन घर । दीनदयाल प्रनत हित तत्पर ।।

पुरुष पुराण अनूप भूपवर । माया मानुष सोहत नरवर ।।

बानर भालु आदि बहु बनचर । दीनबंधु राखे सब निज कर ।।

दीन संतोष बसहु उर अंतर । परम उदार दीन आरति हर ।।

______________________________


आरती कीजे श्रीराम लला की पूण निपुण धनुवेद कला की

इस ब्लॉग पर मार्च २०१५ में प्रकाशित और मेरे द्वार रचित इस आरती को बिना कोई संदर्भ दिए अनेकों लोगों ने अपने ब्लॉग / वेब पेज पर प्रकाशित कर लिया है । और रचनाकार का नाम भी नहीं दिया है । इसमें आरती चालीसा आदि जैसी वेबसाइटें और देश के कई प्रमुख समाचार और टीवी चैनेल भी शामिल हैं । आरती संग्रह और आस्था संग्रह नामक वेबसाइट पर आरती को पारम्परिक और रचनाकार को अज्ञात बता दिया गया था । संस्कार टीवी ने भी गीत/Lyrics को परंपरागत बताकर अपने गायकों से आरती को गवाकर अपने यूट्यूब, फेसबुक और ऑफिसियल वेबसाइट आदि पर विडियों को प्रसारित कर दिया है ।

।। गोस्वामी तुलसीदास जी का संदेश ।।

हे मनुष्यों भटकना छोड़ दीजिए । तरह-तरह के कर्म, अधर्म और नाना मतों को त्याग दीजिए । क्योंकि ये सब केवल शोक और कष्ट देने वाले हैं । इनसे शोक दूर होने के बजाय और बढ़ता ही है । जीवन में ठीक से सुख-चैन नहीं मिलता और परलोक में भी शांति नहीं मिलती । इसलिए विश्वास करके भगवान श्रीराम जी के चरण कमलों से अनुराग कीजिए । इससे तुम्हारे सारे कष्ट अपने आप दूर हो जाएंगे-

“नर बिबिध कर्म अधर्म बहु मत सोकप्रद सब त्यागहू ।

बिस्वास करि कह दास तुलसी राम पद अनुरागुहू” ।।

राम जी का ही सुमिरन कीजिए । राम जी की ही यश गाथा को गाइए और हमेशा राम जी के ही गुण समूहों को सुनते रहिए-

“रामहिं सुमिरिए गाइए रामहिं । संतत सुनिए राम गुनग्रामहिं” ।।

।।जय सियाराम ।।

___________________________________________

विज्ञान का बीज

संसार में हर चीज का बीज (मूल कारण ) होता है । अर्थात संसार और सांसारिक चीजों का कोई न कोई उदगम होता है । सबका बीज से ही उत्पत्ति और आगे विकास होता है । विज्ञान का बीज मतलब मूल कारण क्या है ? विज्ञान का बीज कहाँ से आया ? विज्ञान का बीज किसने बनाया ? विज्ञान का बीज किसने दिया ? यह एक बहुत ही विचारणीय प्रश्न है । यहाँ पर हम लोग देंखेगे कि विज्ञान का बीज तो भगवान द्वारा ही इस संसार को उपलब्ध कराया गया है ।

बहुत से लोग समझते हैं कि विज्ञान और अध्यात्म एक दूसरे के विरोधी हैं । लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है । इस बात को समझने के लिए सनातन धर्म के साथ-साथ आधुनिक विज्ञान का अध्ययन जरूरी है । आधुनिक विज्ञान की वैसे तो बहुत सी शाखाएँ हैं । परंतु इनमें से भौतिक विज्ञान यानी Physics ही ऐसा है जो व्रह्मांड के उत्पत्ति और संरचना की अध्ययन करता है । भौतिकी कि दो शाखाएँ बहुत ही महत्वपूर्ण हैं । इनमे से एक जनरल रिलेटिविटी (General Relativity) और दूसरी क्वांटम मेकेनिक्स (Quantum Mechanics) है ।

गणित को आधुनिक विज्ञान की माता कहा जाता है । गणित का हम लोगों के जीवन और विज्ञान के विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण रोल है । इस बात को हमारे ऋषि-मुनि भी जानते थे । अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग के ‘गणित और व्रह्मांड’ लेख को पढ़ सकते हैं । आधुनिक गणित (Modern Mathematics) समुन्द्र के समान विस्तृत है । फिर भी समुच्चय सिद्धांत (Set Theory), संख्या सिद्धांत (Number Theory), फलन और तर्क सिद्धांत (Theory of Functions and Logic), आंशिक और साधारण अवकल समीकरण (Partial and Ordinary Differential Equations) और बीजगणित तथा आधुनिक बीजगणित (Algebra and Modern Algebra) आदि बहुत ही उपयोगी शाखाएँ हैं ।

गणित के अभाव में आधुनिक विज्ञान (Modern Science) और टेक्नोलोजी (Technology) की कल्पना ही नहीं की जा सकती । गणित को विद्वान और वैज्ञानिक विज्ञान की माता कहते हैं । लेकिन गणित की माता कौन है ? गणित की उत्पत्ति का मूल कारण क्या है । गॉस (Gauss) नाम के एक बहुत बड़े गणितज्ञ हुए हैं । गॉस ने कहा था कि गणित विज्ञान की माता है और संख्या सिद्धांत गणित की माता है । अब प्रश्न यह है कि संख्या सिद्धांत का मूल क्या है ? गणितज्ञ संख्या सिद्धांत का मूल प्राकृतिक संख्याओं (Natural Numbers) को बताते हैं । इंही से अन्य संख्याओं का विकास और संख्या सिद्धांत का विकास और फिर विज्ञान का विकास हुआ है । इस बात को वैज्ञानिक और गणितज्ञ जानते हैं ।

जो चीज प्राकृतिक होती है, उस पर सबका बराबर अधिकार होता है । जैसे हवा, गंगा जल आदि । ठीक इसीप्रकार से प्राकृतिक संख्याओं पर केवल पढ़े लिखे मनुष्यों का ही अधिकार नहीं है । इस पर अनपढ़ लोगों का तथा साथ ही पशु-पक्षियों का भी अधिकार है । एक, दो, तीन आदि का किसे पता नहीं है । सब लोग गणना में इनका इस्तेमाल करते हैं ।

पशु-पक्षियों के पास भी गणना की योग्यता होती है । उदाहरण के लिए मान लीजिए एक बृक्ष पर किसी चिड़िया का घोसला है । मान लीजिए उसमें दस बच्चे हैं । अब यदि चिड़ियाँ के अनुपस्थिति में कोई एक बच्चे को गायब कर दे तो वापस आने पर चिड़ियाँ अशांत हो जाती है । इधर-उधर, आस-पास मँडराने और चिल्लाने लगती है । जबकि उसके सभी बच्चे एक जैसे होते हैं । फिर भी उसे पता चल जाता है कि एक बच्चा गायब हो गया है । चिड़ियाँ को एक दो लिखना या बोलना नहीं आता । लेकिन प्रकृति प्रदत्त गणना की योग्यता से उसे इसका भान होता है ।

अब प्रश्न यह है कि प्राकृतिक संख्याओं का मूल क्या है ? जैसा कि नाम से भी स्पष्ट है । इसका मूल प्रकृति है । भगवान हैं । इस बात को क्रोंकर (Kronecker) नामक गणितज्ञ ने इस प्रकार कहा है- ‘Natural numbers are God given bricks’. अर्थात ये ईश्वर की दी हुई इंटें हैं ।

जिस प्रकार ईंट से भवन का निर्माण हो जाता है । इसी प्रकार से प्राकृतिक संख्या रुपी ईंटों से संख्या सिद्धांत रुपी भवन खड़ा किया गया । इस प्रकार से गणित की माता का जन्म हुआ । जिससे गणित बनी । फिर गणित के बाद गणित से आज का विज्ञान बना । इस प्रकार हम देखते हैं कि विज्ञान का बीज तो राम जी के द्वारा ही इस संसार को मिला है । गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने भी कहा है-

‘धरम तड़ाग ज्ञान विज्ञाना । ए पंकज विकसे बिधि नाना’ ।।

।। जय श्रीसीताराम ।।

_________________________________________

प्रार्थना

हे राम प्रभू मेरे भगवान । दीन सहायक दयानिधान ।।

तुम सम तुम प्रभु नहि को आन । गाये जग तेरा गुनगान ।।

तुमको सम प्रभु मान अमान । औरों को देते तुम मान ।।

धारण करते हो धनु वान । रखते हो निज जन की आन ।।

जग पालक जग के तुम जान । तुम ही ज्ञान और विज्ञान ।।

तुम सम नहि कोउ महिमावान । शिव अज नारद करें बखान ।।

वेद सके भी नहि पहिचान । जानूँ मैं क्या अति अज्ञान ।।

सरल सबल तुम सब गुनखान । दया करो हमको जन जान ।।

दूर करो अवगुन अभिमान । विद्यानिधि दो निर्मल ज्ञान ।।

छूटे नहि प्रभु तेरा ध्यान । संतोष शरन राखो भगवान ।।

।। जय सियाराम ।।

_________________________________

राम नाम मंगलमूल दूर करे सब सूल

राम नाम मंगलमूल दूर करे सब सूल ।

तू भूले जग को जग भूले तुझको राम नाम मत भूल ।।

रामनाम में रमों राम भजे होए जग अनुकूल ।

सारा जग बेसार राम नाम ही सार मद बस मत झूल ।।

जग जाल कब काल जाना है मत फूल ।

बिषयरस सुखतूल नाम रस सुख मूल संतोष जान मत भूल ।।

____________________________________________

भगवान की तलाश

___________________________________

सदग्रंथ, सुसंत और भक्त कहते हैं कि भगवान सर्वब्यापी हैं । घट-घट वासी हैं । कण-कण में भगवान हैं । फिर भी भगवान नहीं मिलते । क्यों ?

जैसे ग्रंथों में अपार ग्यान का भंडार भरा है । और ग्रन्थ सब जगह उपलब्ध भी हैं । फिर भी वह ज्ञान सहज प्राप्त नहीं है । न ही ज्ञान ग्रन्थ (जिसमें ज्ञान भरा है ) के अवलोकन से और न ही स्पर्श से प्राप्त होता है । और तो और ज्ञान ग्रंथों को पढ़ डालने से भी प्राप्त नहीं होता । ठीक ऐसे ही कण-कण में भगवान हैं और न ही दिखते हैं और न ही प्राप्त होते हैं ।

जैसे ग्रंथों से ज्ञान प्राप्त करने के लिए साधना, ध्यान, चिंतन-मनन, प्रेम और विश्वास चाहिए । ठीक ऐसे ही कण-कण रुपी ग्रन्थ में बसे ज्ञान रुपी भगवान को प्राप्त करने के लिए साधना, ध्यान, चिंतन-मनन, प्रेम और विश्वास चाहिए । मालुम हो सबको ज्ञान प्राप्त नहीं होता । ठीक ऐसे ही सबको भगवान प्राप्त नहीं होते ।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि ग्रंथों से ज्ञान प्राप्त कर लेना तो आसान है लेकिन कण-कण में बसे भगवान को प्राप्त करना आसान नहीं है ।

लोग भगवान को खोजते हैं । भगवान को जानना, पाना अथवा देखना चाहते हैं । और भगवान स्वयं भक्त खोजते रहते हैं । लोग भगवान को तलाशते हैं और भगवान लोगों को । सच्चे भक्त की तलाश उन्हें हमेशा रहती है । सच्चे भक्त को भगवान को तलाशने की आवश्यकता ही नहीं रहती । भगवान स्वयं आकर मिलते हैं ।

कोई कितना ही बड़ा, संत, ज्ञानी अथवा विद्वान क्यों न हो, यदि उसमें भक्ति नहीं है, तो उसे भगवान कदापि नहीं मिलेंगे । वहीं दूसरी ओर कोई कितना भी छोटा अथवा मूर्ख ही क्यों न हो, यदि उसमें भक्ति है, तो उसे भगवान मिल जायेंगे ।

सारा संसार भगवान को प्रिय है । लेकिन भक्त सबसे प्रिय है । भगवान केवल सच्चे भक्त को मिलते हैं । और किसी को नहीं ।

भगवान को यहाँ-वहाँ, चाहे जहाँ तलाशो, पूजा-पाठ करो, प्रवचन करो अथवा सुनों अर्थात चाहे जो साधन अथवा साधना करो भगवान मिलने वाले नहीं । भगवान प्रेम और भक्ति से ही द्रवित होते हैं ।

भगवान को ढकोसला और बनावट बिल्कुल रास नहीं आती, रास आती है तो सरलता, मन की निर्मलता ।

भगवन तो मिलना चाहते हैं, प्रकट होना चाहते हैं । इसके लिए वे बेताब रहते हैं । लेकिन मिलें तो किससे ? किसके सामने प्रकट हों ? उन्हें योग्य अधिकारी चाहिए ? अनाधिकारी को कुछ भी देना पाप-अधर्म होता है । भगवान अनघ और धर्म स्वरूप-धर्म धुरंधर हैं, तो वे पाप या अधर्म कैसे करें ?

कण-कण के वासी भगवान को प्रकट करने के लिए प्रहलाद जैसा प्रेमी भक्त चाहिए । गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज प्रहलाद जी के प्रेम की सराहना करते हुए कहते हैं कि-

“प्रेम बदौं प्रहलादहि को जिन पाहन से प्रमेश्वरू काढ़े” ।

___________________________________

भगवान को प्राप्त करने का सरलतम तरीका

___________________________________

भगवान को प्राप्त करना बहुत ही सरल है । कहीं जाने की या दर-दर ठोकर खाने की भी जरूरत नहीं है । कई काम भी नहीं करना हैं । केवल और केवल एक काम करना हैं । और भगवान घर बैठे प्राप्त हो जायेंगे ।

जैसे कोई रोग हो जाए तो जितने डॉक्टर के पास जाओ उतनी ही तरह-तरह की दवाएं और हिदायतें दी जाती हैं । वैसे ही भगवान को प्राप्त करने के नाना तरीके हैं । और लोग बताते भी रहते हैं । लेकिन हम सिर्फ एक सरलतम तरीका बता रहे हैं ।

भगवान छल-कपट से और छल-कपट करने वालों से बहुत दूर रहते हैं । और छल-कपट रहित निर्मल मन वालों के बहुत पास रहते हैं । श्रीराम जी कहते हैं कि निर्मल मन वाले ही हमें पा सकते हैं । दूसरे नहीं ।

बिना मन निर्मल किये ही हम तीर्थों के चक्कर लगाते फिरते हैं । साधु-महात्माओं के दर्शन और आशीर्वाद लेते रहते हैं । प्रवचन सुनते रहते हैं । मंदिर जाया करते हैं । घर में भी पूजा-पाठ करते रहते हैं । यथा-शक्ति दान-दक्षिणा भी देते रहते हैं । व्रत-उपवास भी करते रहते हैं । लेकिन भगवान नहीं मिलते । क्योंकि हमारे पास निर्मल मन नहीं है ।

यही सबसे बड़ी समस्या है । हम सब भगवान को तो पाना चाहते हैं । लेकिन बिना मन निर्मल किये । जो कि सम्भव नहीं है । अपना मन ही निर्मल नहीं है । तो भगवान कैसे मिलें ?

अपना प्रतिबिम्ब भी देखना हो तो निर्मल यानी साफ-सुथरा दर्पण की आवश्यकता होती है । यदि दर्पण साफ-सुथरा न हो तो खुद अपना प्रतिबिम्ब भी नहीं दिखाई पड़ता । तब गंदे मन रुपी दर्पण से भगवान कहाँ दिखेंगे ? यदि दर्पण में अपनी छवि बसानी यानी देखनी है तो दर्पण को स्वच्छ करना ही होगा । ठीक ऐसे ही मन में श्रीराम को बसाने के लिए मन स्वच्छ करना ही पड़ेगा ।

दर्पण स्वच्छ हो तो कुछ करना थोड़े पड़ता है । जैसे दर्पण के सामने गए प्रतिबिम्ब उसमें आ गया । भगवान तो हर जगह हैं । कण-कण में हैं । कहीं जाना भी नहीं है । हम हमेशा भगवान के सामने पड़ते हैं । लेकिन भगवान हमारे मन रुपी दर्पण में नहीं आते, नहीं दिखते । क्योंकि अपना मन रुपी दर्पण निर्मल नहीं है । अतः यदि हमारा मन निर्मल हो जाए तो हमें भगवान को पाने के लिए कुछ करना थोड़े पड़ेगा । भगवान खुद हमारे मन में बस जायेंगे । आ जायेंगे और हमें दिखने लगेंगे ।

भगवान को रहने के लिए जगह की कमी थोड़े है । लेकिन भक्त के मन में, हृदय में रहने का मजा ही दूसरा है । इसलिए भगवान निर्मल मन वाले को तलासते रहते हैं । जैसे कोई निर्मल मन मिला उसमें बस जाते हैं ।

अतः भगवान को पाने के लिए हमें कुछ नहीं करना है । सिर्फ हमें अपने मन को निर्मल बना लेना है । सब छोड़कर हम अगर यह काम कर ले जाएँ तो भगवान हमें मिल जाएंगे । भगवान खुद कहते हैं-

‘निर्मल मन जन सोमोहि पावा । हमहिं कपट छल छिद्र न भावा’ ।।

___________________________________

संकटमोचन मारूतनंदन

संकटमोचन मारूतनंदन हनूमान अतुलित प्रभुताई ।

महाबीर बजरंगबली प्रभु निज मुख कीन्ह बड़ाई ।।

राम सुसेवक राम प्रिय रामहु को सुखदाई ।

तुमसे तात उरिन मैं नाही कहि दीन्हेउ रघुराई ।।

बालि त्रास त्रसित सुग्रीव को राम से दिहेउ मिलाई ।

भक्त विभीषन धीरज दीन्हेउ राम कृपा समुझाई ।।

गुन बुधि विद्या के तुम सागर कृपा करि होउ सहाई ।

राम प्रभु के निकट सनेही अवसर पाइ कहउ समुझाई ।।

अब तो नाथ विलम्ब न कीजे वेगि द्रवहु सुर साई ।

अघ अवगुन खानि संतोष तो स्वामी तव चरण की आस लगाई ।।

विरद की रीति छ्मानिधि रखिए करुनाकर रघुराई ।

नाथ चरन तजि ठौर नहीं संतोष रहा अकुलाई ।।

__________________________________




रघुपति राघव जन सुखदाई

रघुपति राघव जन सुखदाई ।

आरतपाल सहजकृपाल अग जग के तू साई ।।

जग जो बड़े हुए अरु होते तुम्हरे दिए बड़ाई ।

शिव, हरि, बिधि आदिक को प्रभु दई तुम्हीं प्रभुताई ।।

घट-घट के जाननहार सुधि कियो न कोउ कराई ।

ठौर नहीं प्रभु द्रवहुँ वेगिंह कहौ कहाँ हम जाई ।।

आस पियास बुझै नहि रघुवर बिनु कृपा जल पाई ।

संतोष रखो प्रभु करुनासागर कृपा वारि पिलाई ।।

__________________________________________

।। श्रीराम चालीसा ।।

।। श्री गणेशाय नमः ।।

।। श्रीसीतारामाभ्याम नमः ।।

श्रीरामचालीसा

दोहा-

तुलसिदास मानस विमल, राम नाम श्रीराम ।

पवनतनय अरु विनय पद, सादर करौं प्रनाम ।।

अविगत अलख अनादि प्रभु, जगताश्रय जगरूप ।

पद कंज रति देहु मोहि, अविरल अमल अनूप ।।

चौपाई-

जय रघुनाथ राम जग नायक । दीनबन्धु सज्जन सुखदायक ।।

प्रनतपाल सुंदर सब लायक । असरन सरन धरे धनु सायक ।।

नाम लेत मुद मंगल दायक । सरल सबल असहाय सहायक ।।

सुमुख सुलोचन अज अविनासी । संतत गिरिजा पति उर वासी ।।

अगम अगोचर जन दुखनासी । सहज सुगम अनुपम सुखरासी ।।

दया क्षमा करुना गुन सागर । पुरुष पुरान सुशील उजागर ।।

हरि हर बिधि सुर नर मुनि भावन । अघ अविवेक समूल नसावन ।।

भरत लखन रिपुहन हनुमाना । संग सिया राजत भगवाना ।।

रूप अनूप मदन मद हारी । गावत गुन सुर नर मुनि झारी ।।

सुर नर मुनि प्रभु देखि दुखारे । तजि निज धाम धरा पगु धारे ।

सुत बिनु दशरथ राय दुखारी । सुत होइ उनको कियो सुखारी ।।

मख हित मुनिवर अति दुःख पाए । दुष्टन दलि तुम यज्ञ कराए ।।

पाहन बनि मुनि गौतम नारी । सहत विपिन नाना दुःख भारी ।।

ससंकोच निज पद रज डारी । दयासिन्धु तुम कियो सुखारी ।।

सोच मगन नृप सिया सहेली । मातु सकल नर नारि नवेली ।।

सबकर सोच मिटायेउ स्वामी । भंजि चाप जय राम नमामी ।।

परशुराम बहु आँखि दिखाए । गुन गन कहि धनु देय सिधाये ।।

करि कुचाल जननी पछितानी । उनको बहुत भांति सनमानी ।

केवट नीच ताहि उर भेटा । सुर दुर्लभ सुख दै दुःख मेटा ।।

भरत भाय अति कियो बिषादा । जगत पूज भे राम प्रसादा ।।

आप गरीब अनेक निवाजे । साधु सभा ते आय बिराजे ।।

बन बन जाय साधु सनमाने । तिनके गुन गन आप बखाने ।।

नीच जयंत मोह बस आवा । जानि प्रभाव बहुत पछितावा ।।

शवरी गीध दुर्लभ गति पाए । सो गति लखि मुनिराज लजाये ।।

कपि असहाय बहुत दुःख मानी । बसत खोह तजि के रजधानी ।।

करि कपीस तेहिं निज पन पाला । जयति जयति जय दीनदयाला ।।

बानर भालू मीत बनाये । बहु उजरे प्रभु आप बसाये ।।

कोल किरात आदि बनवासी । बानर भालु यती सन्यासी ।।

सबको प्रभु कियो एक समाना । को नहि नीच रहा जग जाना ।।

कोटि भालु कपि बीच बराए । हनुमत से निज काज कराए ।।

पवनतनय गुन श्रीमुख गाये । जग बाढ़ै प्रभु आप बढ़ाए ।।

हनुमत को प्रभु दिहेउ बड़ाई । संकटमोचन नाम धराई ।।

रावण भ्रात निसाचर जाती । आवा मिलइ गुनत बहु भांती ।।

ताहिं राखि बहु बिधि हित कीन्हा । लंका अचल राज तुम दीन्हा ।।

चार पुरुषारथ मान बड़ाई । देत सदा दासन्ह सुखदाई ।।

मो सम दीन नहीं हित स्वामी । मामवलोकय अन्तरयामी ।।

रीति प्रीति युग-युग चलि आई । दीनन को प्रभु बहु प्रभुताई ।।

देत सदा तुम गहि भुज राखत । साधु सभा तिनके गुन भाखत ।।

कृपा अनुग्रह कीजिए नाथा । विनवत दास धरनि धरि माथा ।।

छमि अवगुन अतिसय कुटिलाई । राखो सरन सरन सुखदाई ।।

दोहा-

राम राम संतोष कहु भरि नयनन महु नीर ।

प्रनतपाल असरन सरन सरन देहु रघुवीर ।।

राम चालीसा नेम ते, पढ़ जो प्रेम समेंत ।

बसहिं आइ सियाराम जु, ताके हृदय निकेत ।।

।। सियावर रामचन्द्र की जय ।।

_________________________

।। श्रीराम स्तुति ।।

।। श्रीसीतारामाभ्याम नमः ।।

हे राम प्रभूजी दयाभवन । तुमसा है जग में और कवन ।।१।।

सुखसागर नागर जलजनयन । गुन आगर करुना छमा अयन ।।२।।

सुखदायक लायक विपति समन । भवतारन हारन जरा मरन ।।३।।

संकोच सिंधु धुर धर्म धरन । शारंगधर टारन भार अवन ।।४।।

जग पालन कारन सिया रमन । देवों को दायक तुम्ही अमन ।।५।।

मन लाजै तुमको देखि मदन । शोभा की सीमा शील सदन ।।६।।

विश्वाश्रय रघुवर विश्वभरन । तुमको प्रभु बारंबार नमन ।।७।।

तुम बिनु प्रभु क्या यह मानुष तन । बन जावो मेरे जीवनधन ।।८।।

दुख दारिद दावन दोष दमन । तुमको ही ध्याये मेरा मन ।।९।।

प्रभुजी अवगुन अघ ओघ हरन । हो चित चकोर बिधु आप वदन ।।१०।।

नहि मालुम मुझको एक जतन । तुम बिनु को हारे दुख दोष तपन ।।११।।

कहते हैं स्वामी तव गुनगन । शरनागत राखन प्रभु का पन ।।१२।।

मेंरा उर हो प्रभु आप सदन । गहि बाँह रखो मोहि जानि के जन ।।१३।।

विनती प्रभुजी तारन तरन । मन का भी मेरे हो नियमन ।।१४।।

हे राम प्रभू मेरे भगवन । मैं चाह रहा तेरी चितवन ।।१५।।

करुनासागर संतोष सरन । है ठौर इसे बस आप चरन ।।१६।।

।। सियावर रामचंद्र की जय ।।

______________________________


श्रीहनुमान स्तुति

।। श्री हनुमते नमः ।।

जय हनुमंत जयति मतिसागर । बल विक्रम त्रैलोक उजागर ।।१।।

पवनतनय समरथ गुन आगर । जय कपीस सेवक हित नागर ।।२।।

महावीर सब सिधि निधि दायक । जय रनधीर राम गुन गायक ।।३।।

रामदूत सुंदर सब लायक । बसत हिय सिय सह रघुनायक ।।४।।

ज्ञान विज्ञान विवेक अपारा । तव गुनगन गावत जग सारा ।।५।।

रवि सुरेश तव पौरुष भारी । जानत सकल देव नर नारी ।।६।।

दानव दैत्य भूत जग जेते । डरपहिं नाम सुनावत तेते ।।७।।

छीजहिं सकल दुष्ट अधियारी । घोर निशा जिमि देखि तमारी ।।८।।

अग-जग जाल सकल जेहिं सिरिजा । मानत सकल देव हर गिरिजा ।।९।।

सेवक तासु प्रिय सुखदाई । बार-बार प्रभु कीन्हि बड़ाई ।।१०।।

कहेउ उरिन तुमसे नहि भाई । संकटमोचन नाम धराई ।।११।।

धन्य-धन्य कीरति जग छाई । शेष-महेश सके नहि गाई ।।१२।।

हरि-हर-बिधि तव भगति सराही । राम भगत तुम सम कोउ नाही ।।१३।।

राम प्रेम मूरति धरे देहीं । मिले जेहिं आप राम मिले तेहीं ।।१४।।

राम प्रभू के निकट सनेही । दीन मलीन प्रनत जन नेही ।।१५।।

अघ अवगुन छमि होउ सहाई । संतोष मिलैं जेहि श्रीरघुराई ।।१६।।

।। श्रीहनुमानजी महाराज की जय ।।

______________________

।। प्रार्थना ।।

____________________________________

।। श्रीसीतारामाभ्यां नमः ।।

राम दयामय आस निहारूँ ले अँखियों में जल ।

दीन दुखी के प्रभु तुम साथी तुमही हो संबल ।।१।।

कोमलचित है नाथ तुम्हारा तुम हो बड़े सरल ।

खोजि-खोजि के दीन उधारेउ तारेउ तुम्हीं उपल ।।२।।

जगताश्रय प्रभु जग जन रक्षक तुमसा नहीं सबल ।

मुझको भी एक बार निहारो मैं कितना निर्बल ।।३।।

दीनदयाल दया के सागर तुम ही मेरे बल ।

मेरी दीन-दशा का स्वामी हाथ तुम्हारे हल ।।४।।

राम दयानिधि दया करेंगे आज नहीं तो कल ।

मन को मैं अपने समझाऊँ होता जाय बिकल ।।५।।

करुणासागर देर न करिए अवसर जाइ निकल ।

बिना कृपा प्रभु राम हमारे मुझको सब मुश्किल ।।६।।

कृपा अनुग्रह करिए स्वामी भूलूँ न एक पल ।

संतोष चहै मन मीन हो मेरा राम चरन हो जल ।।७।।

।। सियावर रामचन्द्र की जय ।।

_____________________________________