भगवान श्रीराम के भक्त
और संत कहाँ नहीं हैं । और श्रीराम नवमी का पावन शुभ दिन
आने वाला है और इसलिए तीनों लोकों और चौदहों भुवनों में आनंद का अवसर है । संत-भक्त राम नवमी के पावन-पुनीत अवसर पर जन्म महोत्सव मनाकर, गाकर अपने
को धन्य करते हैं ।
कई भाग्यवान लोग श्रीसरयू जी में स्नान करके
जन्म महोत्सव मनाएंगे और जो अवधपुरी नहीं पहुँच सकेगें वे अपने स्थान पर ही इस शुभ
अवसर पर आनंद उठाएगें और रामजी के यश, गुण, चरित आदि का गायन कर जन्म महोत्सव
मनाने वालों की सूची में अपना नाम लिखाएँगे ।
जैसे-जैसे राम जन्म
महोत्सव का समय पास आता जाता है वैसे-वैसे ही संत, भक्त, सुर, नर, मुनि की तो क्या
कहें चर-अचर, ग्रंह, नक्षत्र आदि भी हर्षित होकर जन्म महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित
करने से नहीं चूकते ।
ऐसे में मनुष्य होने के नाते हर किसी को इस
अवसर में आनंद महोत्सव मनाना चाहिए और राम जी के कल कीरति का गान करना चाहिए-
राम जनम का समय जानकर चर व अचर हर्षाये ।
अपना मान बढ़ाने खातिर
ग्रह, नक्षत्र आ छाये ।।
सरिता में बहै उत्तम
वारी वन सब रहे फुलाई ।
सीतल-मंद पवन तेहि दिन
की बहै बड़ी सुखदाई ।।
पुनीत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की
जब नौमी तिथि आ गई तो-
मधु मास के शुक्ल पक्ष
की जब नौमी तिथि आई ।
सिद्ध,
देवता अस्तुति गावैं बाजै व्योम बधाई ।।
देव बधूटी किन्नर आदिक
नृत्य करैंं हर्षाई ।
धरा-गगन तिहु पुर जन मन में सुख न सके समाई ।।
ता दिन की संतोष कहै
किम अतुलित सुख बहुताई ।
भौम वार को मध्य दिवस
में प्रगटे अग-जग साई ।।
जब भगवान श्रीराम जी प्रकट हुए तो
माता कौशल्या स्तुति गाने लगीं-
जगअभिराम महाछविधाम प्रगटे
सुषुमाकंद सही ।
देखत भवमोचन पंकजलोचन कौशल्या
आनन्द लही ।।
जय जन भयमोचन सोचविमोचन प्रणतपाल
सुखधाम हरे ।
भुज विशाल उर रुचिरमाल निज आयुध
भुज चार धरे ।।
मुनि जन गुन गावत पार न पावत केहि
बिधि नाथ सकौं गाई ।
प्रभु समुझाए कथा बुझाये बोलीं मम
हित सुरसाई ।
सुत रूप अनूप तजौ यह रूप बालक बन
रोए सुखरासी ।
संतोष सुख मानेउ निजि सुत जानेउ
अग-जग नायक अविनासी ।।
अयोध्या के जन्म महोत्सव की बात ही दूसरी होती है । हर कोई इसमें
सम्मिलित होकर अपने जीवन को धन्य करना चाहता है और करना भी चाहिए । कहीं भी मनाएं लेकिन हर किसी को राम जन्म महामहोत्सव अवश्य मनाना चाहिए ।
यक्ष, राक्षस, नाग, किन्नर, गंधर्व, देवता, साधु, संत, भक्त आदि सभी जन्म महोत्सव मनाते हैं । इसलिए किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए ।
।। श्रीराम जन्म महामहोत्सव की जय ।।