जयंत देखता कि देवी-देवता चित्रकूट में रामजी के दर्शन के लिए जाया करते हैं । जयंत की पत्नी भी रामजी के दर्शन के लिए आई थी । देवता लोग रामजी से अपनी रक्षा और सहायता के लिए प्रार्थना करते । जयंत सोचता कि राम तो अयोध्या के राजकुमार हैं। फिर इनके दर्शन के लिए क्यों जाना ? इसलिए उसने रामजी के बल-प्रभाव देखने का निश्चय किया । सच ही गया है कि जब किसी पर नाश छा जाता है तो उसकी मति मारी जाती है । जयंत का राम जी का बल-प्रभाव देखने के लिए-पता लगाने के लिए आना किसी चींटी का समुंद्र की थाह लगाने जैसा था ।
उसने काग
का भेष बनाकर सीताजी के पैर में चोंच मारी । रुधिर बहने लगा । जब रामजी जान पाए तो
सींक का धनुष बनाकर सींक का ही वाण छोड़ दिया । और वह मंत्र के प्रभाव से
ब्रह्मास्त्र में बदल गया । जयंत भाग खड़ा हुआ । वाण उसका पीछा करने लगा ।
भागकर
देवराज इंद्र अपने पिता के पास पहुँचा । यह जानकर कि यह रामजी से द्रोह करके आया
है इंद्र कोई सहायता नहीं कर सके । शंकरजी, ब्रह्माजी, विष्णुजी आदि सभी के पास
सभी के लोक में गया । लेकिन यह जानते ही कि यह रामद्रोही है, सहायता की बात तो दूर
किसी ने उसे बैठने तक को नहीं कहा । जल्दी निकलो यहाँ से यह सुनकर वह हताश हो गया ।
जैसे एक बार भगवान का चक्र ऋषि दुर्वासा के पीछे
पड़ गया था और उन्हें कहीं ठौर नहीं मिली थी ठीक वही दशा जयंत की भी हुई । वह बहुत
निराश हो गया और मन में बड़ा भय उत्पन्न हो गया ।
उसे बिकल
देखकर नारदजी को उसपर बड़ी दया आई । उन्होंने उसे समझाया कि जयंत कब तक और कहाँ तक
भागोगे । ब्रह्माण्ड में कोई शक्ति नहीं है जो रामद्रोही की रक्षा अथवा सहायता कर
सके । रामजी बड़े दयालु हैं, शरणागतवत्सल हैं । तुम बिना देर किए रामजी की शरन में
चले जाओ तो तुम्हारी प्राण रक्षा हो जायेगी ।
जयंत वापस चित्रकूट आ गया । और बोला कि हे रघुनाथ
जी मैंने आपका प्रभाव देख लिया, भली-भाँति जान लिए । और मुझे मेरे कर्मो का फल मिल
गया है । हे प्रभु अब मैं आपकी शरण में आया हूँ मेरी रक्षा करो ।
उसकी
दुख भरी वाणी को सुनकर रामजी ने उसके प्राण की रक्षा कर लिया । उसका वध नहीं किया ।
लेकिन रामजी का वाण अमोघ होता है इसलिए उसकी एक आँख को वाण का लक्ष्य बना दिया
जिससे वह एक नयन हो गया ।
कीन्ह मोह बस द्रोह
जद्यपि तेहि कर वध उचित ।
प्रभु छाडेउ करि छोह कोउ
कृपालु रघवीर सम ।।
।। जय श्रीराम ।।
बहुत अच्छी और सीख देने वाली कथा है। जयंत ने घमंड में आकर भगवान राम की परीक्षा लेनी चाही, लेकिन बाद में उसे अपनी गलती समझ आ गई। इससे हमें यह सीख मिलती है कि किसी की शक्ति या अच्छाई को परखने के लिए गलत काम नहीं करना चाहिए। बहरहाल, मेरा यहाँ आने का एक कारण और भी है। हम लोग मुंशी प्रेमचंद जी की आगामी पुण्यतिथी ३१ जुलाई २०२६ के अवसर पर प्रेमचंद महोत्सव के अंतर्गत "५० दिनों में ५० कहानियाँ" बनाने, सुनाने (और जुटाने की भी!) की ओर प्रयासरत है. अगर आपकी रूचि हो तो इस अभियान में आपका सहर्ष स्वागत है.
जवाब देंहटाएंअधिक जानकारी आपको यहाँ मिल जाएगी - HindiDiscussionForum dot com
धन्यवाद!