रामजी ने अपना
विश्वरूप भगवान विष्णु को भी दिखाया था । राम जी के विश्वरूप का भगवान विष्णु ने
स्वयं दर्शन किया था और रामजी के विश्वरूप को देखकर भगवान विष्णु ने हाथ जोड़कर बार-बार राम जी को
प्रणाम किया और रामजी की स्तुति करने लगे ।
विष्णु भगवान
ने श्रीराम के श्रीविग्रह में पहले कभी न देखे हुए ऐसे बहुत से पितामहों को देखा ।
असंख्य विष्णुओं को देखा । अनेक रुद्रों को देखा । जिनके विभिन्न रूप थे । जो बहुत
सी भुजाओं वाले थे ।
विष्णु जी ने
भूत, वर्तमान और भविष्य के देवताओं को भी राम जी में देखा । विष्णु जी रामजी की
विभूतियों का कोई अंत नहीं पा रहे थे ।
रामजी के एक
एक रोम कूप में देव, दानव, गंधर्व,यक्ष, राक्षस, किंनर, विद्याधर, ऋषिगण, चारणों
सहित सिद्ध, मनुष्य, पितृगण, पशु, नाग ये सब के सब स्थावरों सहित विलीन हो रहे थे ।
भगवान राम का
विश्वरूप बड़ा अद्भुत था । जिसे देखकर भगवान विष्णु को भी मोह हो रहा था । और वे
भगवान राम के विश्वरूप का कोई पार नहीं पा रहे थे ।
वायु, अग्नि,
जल और पृथ्वी में स्थित परमाणुओं का अंत मिलना संभव हो सकता है लेकिन अखंडस्वरूप रामजी
में स्थित व्रह्मांडों का अंत नहीं था । रामजी के प्रत्येक रोम में अनेकों
व्रह्मांड लगे हुए थे । विष्णु जी ने यहाँ तक कहा कि आप कौन हैं ? आप जो हों, सो
हों आपको प्रमाणों द्वारा प्रकाश में उसी प्रकार नहीं लाया जा सकता जैसे जुगुनुओं
द्वारा सूर्य । रामजी के विश्वरूप का वर्णन कर पाना संभव नहीं है । केवल कुछ बातें
यहाँ लिखी गई हैं ।
विष्णु जी ने
रामजी की बड़ी अद्भुत स्तुति किया । इससे प्रसन्न होकर रामजी ने अपने स्वरूप का
परिचय दिया ।
रामजी के वचन को सुनकर विष्णु भगवान ने मस्तक पर हाथ जोड़कर श्रीराम को बार-बार प्रणाम किया । और राम राम जपते हुए शब्द व्रह्म के परायण हो उस विश्वरूप का स्मरण करते हुए उसी का अनुसंधान करने लगे ।
इसी प्रकार अन्य देवता, व्रह्माजी और शंकरजी भी भगवान श्रीराम के विश्वरूप का दर्शन करके मस्तक पर हाथ जोड़कर श्रीराम को बार-बार प्रणाम किया । और राम राम जपते हुए शब्द व्रह्म के परायण हो उस विश्वरूप का स्मरण करते हुए उसी का अनुसंधान करने लगे ।
।। जय श्रीराम ।।